
पोखरी (चमोली)। रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग के पिछले एक सप्ताह से अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क अवरुद्ध होने से थाला बैंड, ब्राह्मण थाला, ताली, कंसारी, पोगठा, कनकचौंरी आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान थाला ओम प्रकाश थपलियाल, कैलाश नेगी, राकेश नेगी, नरेंद्र रावत, भगवती प्रसाद जोशी और राकेश बासकंडी ने बताया कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों से सड़क खुलवाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
