मानसिक रूप से ग्रस्त व्यक्ति की मौत

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ रामशहर मार्ग पर बारियां जाने वाले मार्ग के समीप पुलिया पर सो रहे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। यह व्यक्ति पिछले करीब 15 सालों से नालागढ़ बाजार में घूमता था और लोग उसे खाने के लिए वस्तुएं दे देते थे। यह रोजाना रामशहर रोड़ पर बारियां जाने वाले मार्ग के प्रीतनगर कालोनी साथ पुलिया पर सोता था लेकिन शनिवार रात्रि इसकी गिर कर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अजीत सिंह (65) पुत्र रूड राम निवासी गांव लखनपुर झीड़ा, तहसील नालागढ़ पिछले करीब 15 सालों से नालागढ़ शहर में घूमता रहता था। पुलिस के अनुसार यह मानसिक रूप से ग्रस्त था और यहां मांग कर गुजर बसर कर पेट पालता था और लोग भी इसे खाने की वस्तुएं दे देते थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात्रि को यह रामशहर रोड़ पर पुलिया के पास सोया हुआ था कि करवट बदलते समय वह गिर गया जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे नालागढ़ अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी ने कहा कि पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया और उसकी मौत पर कोई संदेह नहीं जताया और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है और पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts