माध्यमिक विद्यालयों में भारी अव्यवस्था

लोहाघाट। चंपावत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में गंभीर किस्म की अव्यवस्था सामने आ रही है। जिले के दस विद्यालय ऐसे हैं जहां गणित का प्रवक्ता नहीं है। इसके विपरीत सात विद्यालयों में गणित के प्रवक्ता तो हैं लेकिन इस विषय को पढ़ने वाला कोई नहीं है।
इसी प्रकार जीआईसी रमक, जीजीआईसी बनबसा तथा काकड़ में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं, विषय से संबंधित छात्र एक भी नहीं है। जीआईसी धौन तथा गरसाड़ी में जीव विज्ञान के प्रवक्ता हैं पर छात्र नहीं हैं। जीआईसी दियूरी में भौतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रवक्ता कार्यरत हैं लेकिन पढ़ने वाला कोई नहीं है।
जीआईसी मध्यगंगोल, भिंगराड़ा, धौन, चौड़ामेहता, तामली, बापरू तथा जीजीआईसी काकड़ में गणित के प्रवक्ता कार्यरत हैं, इनमें पढ़ने वाले छात्र कोई नहीं हैं। जहां छात्र हैं, वहां शिक्षक नहीं हैं। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में हिंदी में नौ, अंग्रेजी में चार, भौतिक विज्ञान में 18, जीव विज्ञान में 15, रसायन विज्ञान में 13, भूगेल में छह, संस्कृत में पांच, नागरिक शास्त्र में पांच, अर्थशास्त्र में नौ, इतिहास, समाजशास्त्र में दो दो प्रवक्ताओं के पद खाली हैं।

Related posts