माकपा ने लोस चुनाव को लेकर कसी कमर

जोगिंद्रनगर (मंडी)।(ओम प्रकाश ) माकपा के माध्यम से जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में लोक सभा चुनाव के लिए गठित चुनाव अभियान समिति ने क्षेत्र में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस बार जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से कांग्रेस तथा भाजपा दोनों को पछाड़ने और पार्टी प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज को बढ़त दिलाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए हर जोन और हर बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं।
मंडी से माकपा प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज ने चार दिन में अनेकों स्थानों पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों में जोश भरना शुरू कर दिया है। उन्होंने नेरी, खद्दर, डोल, संहाहली, तुल्लाह, पंजालघ, कोलंग, खुड्डी, सुक्काबाग, बदेहड़, संगनेहड़, चौंतड़ा, धनैतर, ऐहजू, टिक्करी मुशैहरा, मनारू, भराड़ू, अंद्राहलू, कमेहड़, बल्ह, बनोण, खुद्दर, मसोली, झलवाण तथा द्राहल आदि बूथों के कार्यकर्ताओं की बैठकों के अलावा ग्रामीण स्तर पर बैठकें भी शुरू कर दी हैं। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर उनके साथ कामरेड किशोरी लाल, टेक सिंह, प्रताप ठाकुर, बुद्घि सिंह, सुनील बरवाल, रविन्द्र सिंह, राजन, नारायण, भीम सिंह, प्रताप चंद, अवतार कटोच और अशोक कुमार के अलावा छात्र नेता रविंद्र सिंह, संजीव कुमार तथा रविंद्र कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा किसान सभा द्वारा आयोजित गांव स्तर की बैठकों को भी उन्होंने संबोधित किया।

Related posts