मां के अस्तु प्रवाह करने निकली बेटी नहीं लौटी वापस

रोहड़ू(सुंदर औक्टा)मां की मौत के बाद अस्तु प्रवाह के लिए हरिद्वार के लिए निकली जगटेली गांव की दो बहनों की उत्तराखंड के त्यूणी में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दोनों बहनों सहित पांच लोग घायल हो गए, जिसमें ईश्वरी देवी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अन्य का रोहड़ू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार खारला गांव में मां की मौत के बाद जगटेली गांव में ब्याही ईश्वरी देवी और उसकी बहन रोशनी, भाई शिशुपाल के साथ हरिद्वार अस्तु प्रवाह के लिए मंगलवार सुबह घर से निकले। उनके साथ ज्योति लाल व प्रभुदयाल भी थे। घर से निकलने के करीब दो घंटे बाद सूचना मिली कि उनकी कार उत्तराखंड में त्यूणी के समीप मजोग में दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। सूचना मिलते ही घर से सभी के रिश्तेदार वाहन में मौके के लिए लिए रवाना हुए। सुबह दस बजे तक गांव में पता नहीं चल रहा था कि हादसे में किसकी मौत हुई। घायलों को मौके पर से उपचार के लिए त्यूणी अस्ताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ईश्वरी देवी की मौत हो चुकी थी। उसका शव मंगलवार को घर पहुंच गया, जबकि दूसरी बहन और भाई अस्पताल में उपचाराधीन है।
त्यूणी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू में पहुंचा दिया गया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है। पुजारली चार निवासी सुंदर सिंह नैटा ने बताया कि ईश्वरी देवी व उसकी बहन रोशनी देवी की खारला गांव से जगटेली गांव में शादी हुई है। दोनों बहनें मां की मौत के बाद हरिद्वार जा रही थीं। हादसे में ईश्वरी देवी की मौत हो गई है। रोशनी देवी व उनका भाई शिशुपाल अस्पताल में भर्ती है। दो अन्य लोग भी उपचाराधीन हैं। हादसे के बाद जगटेली और खारला गांव में मातम है।

Related posts