मांग न मानी तो नहीं होने देंगे काम

श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना से प्रभावित फरासू और सेम के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर विभिन्न समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग पर 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर निर्माणाधीन एनएच 58 पर कोई भी कार्य न होने देने की चेतावनी दी।
जलविद्युत परियोजना से प्रभावित फरासू और सेम के ग्रामीणों ने जीवीके कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी विगत दो वर्षोें से ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। सुषमा नेगी ने कहा कि कंपनी ने जुलाई 2011 से 2012 तक की चारा पत्ती का भुगतान अभी तक नहीं किया है। खनन कार्य के लिए की गई ब्लास्टिंग से सेम गांव के कई भवनों में दरारें आई हैं जिनकी मरम्मत के लिए कंपनी से कोई धनराशि नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने जो चेक ग्रामीणों को दिए थे उन पर भी स्टॉप पेमेंट लगा दी है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

Related posts