
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अपनी मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन के प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ रिकांगपिओ में जमकर हल्ला बोला। वहीं, रिकांगपिओ बचत भवन से रैली निकाल कर उपायुक्त के माध्यम से गृह मंत्रालय भारत सरकार को ज्ञापन भेजा। इस रैली में राज्य भर से एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने भाग लिया। इन लोगों का कहना है कि प्रदेश भर के 10,933 लोगों को विभिन्न विभागों में रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष एमआर भारद्वाज, महासचिव प्यारे लाल ठाकुर, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रामपुर इकाई के अध्यक्ष संजय शर्मा, किन्नौर के अध्यक्ष आनंद नेगी, चिड़गांव शिमला के अध्यक्ष जगरू मल, मंडी और करसोग के कार्यकारिणी सदस्यों सहित बिलासपुर सहित अन्य जिलों के गुरिल्लों ने रिकांगपिओ में पहुुुंच कर प्रदर्शन में भाग लिया।
