मांगों को लेकर एबीवीपी लामबंद

नालागढ़ (सोलन)। स्थानीय कालेज में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगें पूरी न होने से आहत होकर रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रूसा के तहत शुरू हुए शैक्षणिक सत्र के कारण सुबह 9 बजे ही कक्षाएं शुरू होने से दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पेश आ रही दिक्कतों के समाधान और कालेज में रिक्त पड़े प्रवक्ताओं के पदों को न भरने के लिए कालेज प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया है।
अभाविप के कैंपस अध्यक्ष आशीष गुलेरिया, इकाई सचिव नरेंद्र सिंह और जिला संयोजक इंतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में केमिस्ट्री, बिजनेस लॉ, अकाउंटेंसी और संस्कृत आदि प्राध्यापकों के पद रिक्त चले हुए हैं, जिन्हें शीघ्र भरा जाना चाहिए। रूसा के तहत कक्षाएं जल्द शुरू होने से दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थी समय पर नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनकी कक्षाएं छूट जाती हैं। बीसीए कक्षाओं के फाइन को 5 रुपये से कम किया जाए, जिससे बीसीए के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। बीसीए के विद्यार्थी कारणवश कई बार कक्षाएं नहीं लगा सकते हैं, जिसके चलते फाइन की राशि को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन कर कालेज प्रशासन का घेराव करेगी।
वहीं इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक इतिंद्र पाल सिंह, कैंपस अध्यक्ष आशीष गुलेरिया, इकाई सचिव नरेंद्र सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरविंद्र सिंह, अजय राणा, नारायण सिंह, रोबिन वर्मा, मणिपाल सिंह, महावीर सिंह, भूपिंद्र सिंह, अच्छरपाल सिंह, मनोज कुमार, रविंद्र, मंजीत सिंह, शैंकी भारद्वाज, चंगर प्रमुख बलजीत सिंह, लखवीर सिंह, विजय कुमार, सुंदर प्रकाश, अमनदीप, हितेश बस्सी, हरप्रीत और मनीष आदि मौजूद रहे।

Related posts