
कुल्लू। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ ने लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया है। संघ ने यह निर्णय मंगलवार को हुई बैठक में लेते हुए कहा कि अगर पेंशनरों की मांगों को मतदान से पहले पूरा नहीं किया गया तो सूबे के करीब 4000 पेंशनर सरकार के विरोध मेें वोटिंग करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ भारी रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर्स को भी सीनियर स्केल मिलनी चाहिए, जबकि कार्यरत चालकों क ो 2800, सेवानिवृत्त चालकाें क ो 2400 रुपये दिया जा रहा है, जिससे पेंशनरोें में रोष है। इसके अतिरिक्त पचास माह की डीए किस्त का भी जल्द भुगतान करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जो पेंशनर जुलाई 2013 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें जीपीएफ का कोई भी लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा 65 की उम्र पार कर चुके पेंशनरों को पांच प्रतिशत अलग पेंशन का लाभ भी नहीं मिल रहा है। संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सात मई से पहले उनके वित्तीय लाभों को नहीं दिया जाता है, तो संघ पार्टी के विरोध में वोटिंग करेगा। बैठक में नरेंद्र सूद, मधुवन, कृष्ण लाल, ज्ञान चंद, सुखदास, बाबूराम, श्यामपाल, संत लाल, टिकम राम, चंद लाल, मोती राम, भोला राम, विरेंद्र, विशेष कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि पेंशनर्स ने भाग लिया।
कांग्रेस ब्रिगेड घर-घर जाकर मांगेगी वोट: शगुन
कुल्लू। नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को कुल्लू में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य महासचिव शगुन शर्मा ने की। मीटिंग में मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को जिताने के लिए रणनिति बनाई गई। नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अमरनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता हर गाव हर घर मेें जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करेंगे। प्रतिभा सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में भेजा जाएगा। इस अवसर पर जिला महासचिव कार्तिक राणा, सह सचिव दिले राम, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर, सचिव मोहन लाल, मोनू ठाकुर, रजत, तेज सिंह, सोनू, रीना, नीशा, प्रीती, विजय कुमार तथा रितेश आदि मौजूद रहे
