मांगें न मानी तो होगा आंदोलन

धर्मशाला। मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ जिला कांगड़ा की बैठक धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने सरकार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। संघ का आरोप है कि छह साल से उनकी मांगों को लंबित रखा गया है। संघ ने चेताया है कि अगर 15 दिन के भीतर उनकी मांगें न मानी गई तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
बैठक में सदस्यों ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में 250 प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने, 57 वर्ष की आयु पार कर चुके प्रधानाचार्याें को उपनिदेशक पद पर नियुक्ति देने, शिक्षा उपनिदेशक के पद को पदोन्नत आधार पर भरने और वित्त विभाग के पत्र के अनुसार 4-9-14 और पुरानी एसीपी स्कीम के तहत केवल तीन लाभ देने के आदेशों को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा बैठक में 2008 से अब तक पदोन्नत प्रधानाचार्यों को नियमित करने की भी मांग की है। बैठक में संघ के महासचिव अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, सचिव डा. विजेंद्र चंदेल, सचिव मुख्यालय रवि धीमान, नूरपुर जोन के प्रधान अरुण शर्मा, देहरा मदन भारद्वाज, पालमपुर दलजीत कुमार और कांगड़ा डीपी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts