महिला ने सिरदर्द की गोली समझकर खाई दवाई, मौत

लंबागांव (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर की पंचायत तलवाड़ के भाटी गांव की एक महिला ने सिरदर्द की गोली समझकर कोई दूसरी दवाई खा ली। इससे महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भाटी गांव की 26 वर्षीय आशा देवी ने रविवार को सिरदर्द की गोली की जगह कोई अन्य जहरीली दवाई खा ली। दवाई से महिला की तबीयत खराब होने पर उसे सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला की हालत में सुधार न होने पर उसको टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस थाना लंबागांव के एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच महिला के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि भाटी गांव की आशा देवी ने बयान दर्ज करवाया है कि उसने सिरदर्द की दवाई समझ कर कोई अन्य दवाई खा ली है जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली कि उक्त महिला की मौत हो गई है।

Related posts