महिला ने जड़ा छेड़छाड़ का आरोप

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल की एक पंचायत की महिला ने उसी गांव के व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि उक्त महिला ने आरोप लगाया कि उसी गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ गत चार जून को उस समय छेड़छाड़ की, जब वह पानी लेने गई हुई थी। उन्होंने कहा कि शीतल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts