
कांगड़ा। एक महिला की ओर से उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति महेश व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास व ननद की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि नंदेहड़ की रहने वाली सोनिका ने अपने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस के अनुसार महिला अपने ससुराल के खिलाफ कई बार पहले भी पंचायत में शिक ायत करवा चुकी है। पंचायत में पहले उनका समझौता होता रहा और इस बार महिला ने फिर से पंचायत में शिकायत दर्ज करवाई। पंचायत ने यह शिकायत पुलिस थाना कांगड़ा में भेजी। पुलिस के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। पुलिस ने धारा 498- ए, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज करके महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास व ननद की तलाश जारी है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
