महिला को नहीं ढूंढ पाई राजस्व पुलिस

कंडीसौड़ (टिहरी)। राजस्व पुलिस रैदोणी गांव से गायब एक विवाहिता का महीने भर बाद भी कोई पता नहीं लगा पाई है। जिससे ससुरालियों के सामने डेढ़ माह की पोती के भरण-पोषण में दिक्कतें हो रही है। राजस्व विभाग की लापरवाही से नाराज परिजनों ने शीघ्र ही महिला को ढूंढने की मांग की है।
थौलधार प्रखंड के ग्राम रैदोणी से एक मई को लक्ष्मी देवी (21) अपनी दुधमुंही बच्ची को छोड़कर गायब हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट तीन मई को महिला के पति ने ज्वारना राजस्व चौकी में दर्ज कराई थी। महिला के पति नरेंद्र चौहान ने बताया कि कई जगहों पर खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र के रणवीर सिंह केमवाल, मंगल सिंह और अषाड़ सिंह ने नायब तहसीलदार से मुलाकात कर महिला को शीघ्र ढूंढने की मांग की है।

Related posts