
जसपुर। एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ पेड़ काटने का विरोध करने पर चाकू और पाटल मारकर उसे घायल करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
ग्राम तीरथनगर निवासी साधना पत्नी बलराम ने कहा कि 16 जून की सुबह लगभग आठ बजे वह अपने घर पर काम कर रही थी। कि घर के पास स्थित खेत से कुछ लोगों द्वारा पेड़ों को काटने और गिराने की आवाज सुनाई दी। उस समय उसके पति सब्जी बेचने जसपुर सब्जी मंडी गए हुए थे। वह घर में मौजूद अपनी पुत्री कल्पना, ज्योत्सना को साथ लेकर खेत पर पहुंची। तो देखा कि इसी गांव के निवासी तपन राय पुत्र नरेंद्र राय, राम राय व राकेश राय पुत्रगण तपन राय और जतिन विश्वास पुत्र पोरस विश्वास ने उसके खेत से एक आम व एक कटहल का तथा 140 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पाटल व चाकू मारकर उसे घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गयी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
