महिला की मौत के मामले में नहीं हुए गिरफ्तारी

कोटद्वार। रिखणीखाल के सिलवेड़ी गांव में हुई महिला की मौत के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस फिलहाल मामले की पूछताछ की बात कह रही है। दूसरी ओर महिला की मायके वाले अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
रविवार शाम सिलवेड़ी गांव की शकुंतला का शव घर के पास मिला था। मंगलवार को महिला का कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। वहीं महिला के मायके वालों का कहना है कि पुलिस मामले में जानबूझ कर देर कर रही है। तीन दिनों से तहरीर लिखने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं इस मामले में आरोपी बनाए गए महिला का देवर फिलहाल लापता बताया जा रहा है, जबकि पति घर पर ही है। रिखणीखाल के थानाध्यक्ष जेपी कोहली का कहना है कि विवेचना चल रही है। जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts