
इंदौरा (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल मार्ग पर तलाड़ा के समीप एक बुजुर्ग महिला के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मनसा देवी पत्नी कश्मीर सिंह निवासी गांव सहौर तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के प्रभारी शफी मोहम्मद घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया। रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर शफी मोहम्मद ने बताया कि मृतका के शव का शनिवार को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
