महिलाओं से छेड़छाड़ के खिलाफ रैली

शिमला। केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला की एनएसएस इकाई ने वीरवार को महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आम लोगों को एकजुट करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। बारहवीं के छात्र छात्राओं ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इन्होंने पट्टिकाओं पर संदेश लिखकर और नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य अरूनिमा सुरेश ने कहा कि देश भर में महिलाओं पर हो रहे हमलों और उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनमें सुरक्षा की भावना को पैदा करने के लिए जरूरी है कि कड़े कानून के तहत कार्रवाई हो। स्कूल परिसर से लेकर छोटा शिमला चौक तक निकाली गई इस रैली में एनएसएस प्रभारी शेर सिंह यादव, फुंसोक सिरिंग और शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related posts