महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : डॉ. अली

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय अस्पताल नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. शाहिदा अली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. एसएम अली ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा शर्मा एवं प्रोमिला महाजन सहित प्रतिभागी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीडी शर्मा, डॉ. गोपाल, डॉ. शिविकांत, मधुबाला, एके परमार, मीरा देवी सहित नर्सिंग स्कूल की छात्राएं एवं पूरा स्टाफ मौजूद थे।
उधर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा तोमर ने भी महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान काजल शर्मा, मीना शर्मा, रजनी, शबनम, उर्मिल भारद्वाज, शमशाद बेगम, रेखा शर्मा, संतोष कश्यप, शकीला बेगम, लाजवंती, कमला व कमलेश आदि उपस्थित थीं।

Related posts