महाराष्ट्र के नासिक में ट्रेन हादसा, पांच की मौत, दस घायल

महाराष्ट्र के नासिक में ट्रेन हादसा, पांच की मौत, दस घायल

इगतपुरीः महाराष्ट्र के नासिक में पड़ने वाले इगतपुरी में मंगला एक्सप्रेस के पटरी से उतर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल होने की खबर है। यह हादसा सुबह करीब सात बजे ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने की बजह से हुआ। अभी भी ट्रेन में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दें कि यह ट्रेन दिल्ली से एर्नाकुलम जा रही थी। बहरहाल घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे के मुंबई नासिक रूट ठप्प हो गया है जिस बजह से यातायात पर भी असर पड़ है तथा अधिकतर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

Related posts