‘महाबोधि मंदिर पर हमला राजनीतिक नही बल्कि आतंकवाद से जुड़ा मामला’

‘महाबोधि मंदिर पर हमला राजनीतिक नही बल्कि आतंकवाद से जुड़ा मामला’

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में हुये सिलसिलेवार बम धमाके को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल .राजद. पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह राजनीतिक मर्यादा. समस्याओं के हल और देश के हालात के लिये भी ठीक नहीं है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाबोधि मंदिर पर हमला राजनीतिक नही बल्कि आतंकवाद से जुड़ा मामला है और आतंकवाद एक अंतर्राष्ट्रीय चुनौती है। उन्होंने कहा कि जब संसद पर आतंकी हमला हुआ था तब सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर से इसकी निंदा की थी।

इसी तरह मुंबई.अक्षरधाम मंदिर और छत्तीसगढ़ में हमला हुआ तब भी राजनीतिक दलों ने कही इस तरह का विरोध नही किया जिस तरह से भाजपा और राजद के लोग महाबोधि मंदिर पर हमला के बाद कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि वह महाबोधि मंदिर पर हमले का बचाव नही कर रहे हैं लेकिन आतंकी हमला तो अमेरिका जैसे देशों में भी हुआ है।

उन्होंने भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी ओर से ऐसी प्रतिक्रिया उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि बगहा पुलिस फायरिंग को लेकर उपवास की बात समझ में भी आती है कि विपक्ष में होने के कारण इस विषय को उठाया गया लेकिन इस उपवास के कार्यक्रम में महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमले को जोड़ा जाना भी किसी ²ष्टि से सही नहीं है।

Related posts