महाअलर्ट: उत्तराखंड में 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी

महाअलर्ट: उत्तराखंड में 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली:उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी। मौसम विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के कई हिस्सों के लिए गुरूवार शाम से अगले 24 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण है1 कई इलाकों में कल तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजधानी देहरादून और राज्य के उधमसिंह नगर. पिथौरागढ चम्पावत चमोली आदि जिलों में बारिश हो रही है। उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान मे कहा है कि गुरूवार को आपदा से अत्यधिक प्रभावित रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलो में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

देहरादून. हरिद्वार तथा टिहरी जिलों मेंसामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को कुमायूं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ, नैनीताल,अल्मोडा और चम्पावत तथा गढवाल मंडल के पौडी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने कहा है कि आठ जुलाई के बाद राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Related posts