महंगा होगा कालका शिमला टॉय ट्रेन का सफर

शिमला

Kalka-Shimla toy train journey would be costly

रेल किराये में बढ़ोतरी के बाद कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेन का सफर महंगा हो गया है। रेल किराये में 14.2 फीसदी बढ़ोतरी के बाद पैसेंजर ट्रेन का किराया 20 रुपये से बढ़ कर 22 रुपये 84 पैसे हो जाएगा।

वहीं, शिवालिक डीलक्स में सफर करने पर यात्रियों को अब 465 की जगह 531 रुपये चुकाने होंगे। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पांच ट्रेनें चलती हैं। पैसेंजर ट्रेन के अलावा मेल एक्सप्रेस, चेयर कार, शिवालिक डीलक्स और रेल कार में यात्री सफर करते हैं।

किरायों में बढ़ोतरी के बाद यात्रियों को न्यूनतम 2 रुपये 84 पैसे से लेकर अधिकतम 66 रुपये अधिक चुकाने होंगे। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि रेल किराये में बढ़ोतरी के बाद कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों के किराये में भी बढ़ोतरी होगी।

बढ़ा हुआ रेल किराया 25 जून से लागू होगा। अंबाला डिवीजन से 24 जून को बढ़े हुए रेल किराये की सूची मिलेगी।

ये हो सकता है नया किराया

ट्रेन किराया – पुराना – नया
पैसेंजर – 20 – 22.84
मेल एक्सप्रेस – 40 – 45.68
चेयर कार – 245 -279.79
शिवालिक – 465 – 531.03
रेल कार – 305 – 348.31

Related posts