
घुमारवीं (बिलासपुर)। टैक्स चोरी करके आभूषणों का अवैध कारोबार करना पंजाब के एक व्यापारी को महंगा पड़ा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने उक्त व्यापारी से टैक्स व जुरमाने के रूप में 3.51 लाख रुपए की राशि वसूली है।
जानकारी के अनुसार सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त विवेक महाजन व सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी पवन कुमार की अगुवाई में महकमे की एक टीम ने घुमारवीं के पास एनएच-103 पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान हमीरपुर की ओर से आई एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से सोने के आभूषण बरामद हुए। उनकी कीमत लगभग 13 लाख रुपए आंकी गई। पंजाब के लुधियाना का व्यापारी सतीश कुमार इन आभूषणों बारे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। ऐसे में उससे टैक्स व जुरमाने के रूप में 3.51 लाख रुपए की राशि वसूली गई।
