महंगाई के विरोध में सड़क पर भाजपा महिला मोर्चा

भिकियासैंण। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने यहां महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। वक्ताओं ने कहा कि जनता कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है और अब भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।
महिला मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ता यहां पंचायत घर परिसर में एकत्रित हुए यहां से पूरे बाजार में महंगाई के विरोध में नारेबाजी की गई। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आए दिन महंगाई बढ़ रही है। प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। टमाटर तक खरीद से बाहर होता जा रहा है। राशन, मिट्टी तेल के कोटे में कटौती कर कांग्रेस ने जनविरोधी चेहरे को उजागर किया है। जनता त्रस्त है, केंद्र सरकार के कबीना मंत्री पांच रुपये में भरपेट भोजन की बात कहकर गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं। जनता लोकसभा चुनाव में इसका माकूल जवाब देगी। इस अवसर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष असनौड़ा, निर्मला शर्मा, लीला बिष्ट, गीता, हेमा देवी, पुष्पा, राधा, कमला, गोपाल बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, दरबान सिंह, मदन मेहरा, हरीश पांडेय, माधो सिंह, राम सिंह महिपाल, हरीश जीना, बाग सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

Related posts