
शिमला। कॉलेजों में रूसा लागू होने के बाद पहली बार शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम होंगे। राजधानी के प्रमुख कॉलेजों में 29 अगस्त और 2 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं आयोजित करने के लिए तीन दिन का समय रहेगा।
कॉलेजों में इलेक्शन की खुमारी और मौज मस्ती का टाइम ओवर हो गया है। छात्र संघ चुनाव के बाद अब मौका है एग्जाम की तैयारी का। कॉलेजों में फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम शुरू होने वाले हैं। खास बात यह है कि फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम में 15 नंबर का पेपर होगा और सभी छात्रों के लिए पेपर देना अनिवार्य रहेगा। आरकेएमवी की प्राचार्या मीरा वालिया ने बताया कि फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम 29 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेंगे। 29 अगस्त को मेजर, 30, 31 अगस्त और 2 सितंबर को माइनर व कंप्लसरी विषयों के पेपर होंगे। संजौली कॉलेज के प्राचार्य जेएस नेगी ने बताया कि 29 अगस्त को मेजर, 30 अगस्त को माइनर और 31 अगस्त को कंप्लसरी और जनरल विषयों के पेपर होंगे। कोटशेरा कॉलेज की प्राचार्या उमा रणदेव ने बताया कि 2 से 9 सितंबर तक फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की डेट शीट शनिवार तक जारी कर दी जाएगी।
