मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में रातभर हुए भजन

पिथौरागढ़/अस्कोट/गणाईगंगोली। जिला मुख्यालय के नजदीक धारीधमौड़ा के सिद्धेश्वर और अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में महाशिव पुराण, रई गुफा और गणाईगंगोली के वासुकीनाग मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत का में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में सोमवार की रात वड्डा पिथौरागढ़ के संगीतकार सुरेश सुरीला की पार्टी ने रातभर भजन प्रस्तुत किए। मंगलवार को आयोजन के व्यास भाष्कर दत्त जोशी ने भगवान शंकर से जुड़े कई वृतांत श्रोताओं को सुनाए। कहा कि भगवान शंकर की शरण में जाने वाला मुनष्य कभी दुखी नहीं रहता।

Related posts