मल्लिकार्जुन और केंद्रीय विद्यालय में होगी खिताबी जंग

पिथौरागढ़। अंडर-14 बालक वर्ग की अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता की खिताबी जंग केंद्रीय विद्यालय और मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच होगा। फाइनल मुकाबल बृहस्पतिवार को होगा। प्रतियोगिता के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएग।
पहले सेमी फायनल मैच में केंद्रीय विद्यालय ने सोरवैली को शून्य के मुकाबले तीन गोल से हराया। सुमित थापा, सौरव धामी और किशोर धामी ने एक-एक गोल दागे। दूसरे सेमी फाइनल मैच में टाइब्रेकर में मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल ने विवेकानंद इंटर कालेज को दो के मुकाबले तीन गोल से पछाड़ा। दोनों मैचों में निर्णायक यतीश ओझा, कमल बसेड़ा, हर्षवर्द्धन बिष्ट और खगेंद्र चंद थे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया, कृष्ण सिंह महर, हीरा सिंह खाती, केवी के प्रबंधक देवेंद्र रावत, मल्लिकार्जुन के टीम मैनेजर मनोज रावत, कर्नल रामदत्त जोशी, प्रेम सिंह धामी, लीलावती जोशी आदि मौजूद थे।

Related posts