
घनसाली (टिहरी)। लगातार हो रही बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। भिलंगना प्रखंड के ग्राम पंचायत पाख में बारिश से हुए भूस्खलन से एक व्यक्ति का चार कमरों का मकान मलबे में दब गए। घर के अंदर मलबे में दबकर एक महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। मकान के अंदर 20 बकरियां जिंदा दफन हो गईं। पिंस्वाड़ गांव में दस मकान भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गया।
प्रखंड के पट्टी ग्यारह गांव के ग्राम पाख के अनिल कुमार के घर के पीछे से बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे मलबा आने से चार कमरों का मकान दब गया। घर के अंदर पत्नी सोना देवी बच्चों को बाहर निकालते समय मलबे में दब गई। आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कर महिला को बाहर निकाला। मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती काराया। लेकिन चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर किया। 20 बकरियां मलबे में जिंदा दफन हो गई। गांव के संगीता देवी, जगदीश चंद्र, भरतलाल, दोणी वल्ली के गंगा सिंह, रणवीर सिंह, सांवरी लाल के भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन से सीमांत गांव पिंस्वाड़ में मकान सिंह, सूरत सिंह, प्यार सिह, सुंदर सिंह, विजय, चंद्र सिंह, इंद्र सिंह, विजन सिंह, भरत सिंह, गजेंद्र सिंह के भवन मलबे से जमींदोज हो गए।
कोट
पिंस्वाड़ में भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है। पाख गांव की घायल महिला को 15 हजार रुपये राहत राशि दी गई है। – जगदीश लाल, एसडीएम घनसाली
