मर मिटेंगे देश की खातिर

चंपावत/लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस मनाया गया। चंपावत में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकिशोर बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छतार से कोतवाली तक मोटर साइकिल रैली निकाली। बाद में मोटरस्टेशन में अखंड भारत के चित्र को दीपकों से प्रकाशमान किया गया। कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत की अक्षुण्ता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरेश जोशी, हिमेश कलखुड़िया, उमेश जोशी, सूरज बोहरा, सौरभ जोशी, मयूर बिष्ट, मनोज तड़ागी, प्रकाश जोशी, चंदन बोहरा, सतीश तिवारी, निर्मल तड़ागी, हर्ष तड़ागी, नवल जोशी, सुंदर बोहरा आदि मौजूद थे।
उधर लोहाघाट में भाजयुमो ने भी देश की सुरक्षा का संकल्प लिया। वीर कालू सिंह माहरा चौक में मोर्चे के जिलाध्यक्ष निर्मला माहरा और सांस्कृतिक संयोजक सुनील जोशी के नेतृत्व में भारत देश की रक्षा का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता गिरीश उप्रेती ने अखण्ड भारत के इतिहास पर प्रकाश डाला। महामंत्री मोहित पाठक, श्याम ढेक, नरेश फर्त्याल, विनोद ढेक, एलडी जोशी, एलएम कुंवर, नवीन बोहरा, विक्रम गोस्वामी, भुवन परथोली, भाष्कर गड़कोटी, पियूष ढेक, पंकज ढेक, दीपक जोशी, विनोद बगौली शामिल थे।

Related posts