मरोड़ा अस्पताल में जल्द भेजें डॉक्टर

पौड़ी। विडोलस्यूं विकास समिति की बैठक में मरोड़ा चिकित्सालय में डाक्टर और अन्य कर्मियों की तैनाती करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर मनरेगा योजना के तहत क्षेत्र के बंजर और कृषि भूमि में सुरक्षा दीवार लगाने पर जोर दिया गया।
मरोड़ा संकुल भवन में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष सुल्तान सिंह नेगी, सचिव कै. मातवर सिंह नेगी और लक्ष्मण सिंह ने कहा कि एलोपैथिक अस्पताल मरोड़ा में कई सालों से डॉक्टर नहीं हैं अस्पताल फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में शीघ्र डाक्टर और अन्य स्टाफ तैनात करने की मांग की गई। बैठक में जनार्दन सिंह, बालम सिंह, भरत सिंह, बलवंत सिंह आदि ने कोटद्वार से किर्खू तक आने वाले जीएमओयू की बस सेवा का विस्तारीकरण विडोलस्यूं तक करने, श्रीनगर से चौबट्टा तक की बस सेवा का विडोलस्यूं होते हुए पाबौ तक विस्तारीकरण करने की मांग उठाई। भरत सिंह दलीप सिंह ने खिर्सू-मुसागली-मोटर मार्ग को फैड़खाल से मरोड़ा बाजार तक सुधारीकरण और डामरीकरण करने, ऊर्जा निगम से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सीधे पाबौ से करने की मांग की गई।

Related posts