
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के घर के बाहर पुलिस को एसिड की बोतलें मिली। मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने तेजाब की बोतलें अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर एसिड की 4 बोतलें बरामद हुई है। एसिड की बोतलें मिलने से हड़कप मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
