
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में एक अमरीकी महिला ने खुद के साथ गैंगरेप की घटना को पुलिस के सामने बताया है। महिला के मुताबिक तीन लोगों ने उसे ट्रक में लिफ्ट देकर पास के जंगल में गैंगरेप किया। ये वाक्या करीब सुबह 1 बजे से 4 बजे के बीच हुआ है। महिला के साथ ये घटना तब हुई जब वो पुराने मनाली जाने का इंतजार कर रही थी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को इसकी सूचना तब मिली जब पीड़ित महिला ने पुलिस थाने जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
