मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ कार्यालय में की तालाबंदी

पौड़ी। मनरेगा कर्मचारियों ने पौड़ी के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर सरकार से मनरेगा कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चार अक्तूबर तक सरकार ने उन्हें संविदा कर्मी घोषित नहीं किया और उनका मानदेय नहीं बढ़ाया तो आंदोलन किया जाएगा।
मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष हरेंद्र बहुगुणा, विजयपाल, अनिल नेगी ने कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी 54 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने सरकार से सभी मनरेगा कर्मचारियों का विभागीय समायोजन कराने, मनरेगा के तहत तैनात ग्राम रोजगार सेवक का मानदेय 4350 से 15000, तकनीकी सहायक का मानदेय 8700 से बढ़ाकर 22000 करने आदि की मांग उठाई। इस मौके पर विभिन्न जिलों से हटाए गए कर्मचारियों को अभी तक बहाल न करने पर भी असंतोष जताया गया। तालाबंदी करने वालों में विपिन गैरोला, अनिल कुमार, प्रदीप पुरी, अनिल बड़ौनी, संजय कुमार, सुनील रावत और पवन कुमार आदि मौजूद थे।
मनरेगा कर्मियों ने की तालाबंदी
थत्यूड़ (टिहरी)। वेतन वृद्धि, विभागीय संविदा पर रखे जाने सहित आठ सूत्रीय मांगाें के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को यहां ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की। समस्या का जल्द समाधान न होने पर पांच अक्तूबर से निदेशालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई। तालाबंदी करने वालों में दिनेश नौटियाल, सुमन सिंह, गोपाल रमोला, विक्रम सिंह, रविंद्र, अनिल, खुशहाल सिंह, सूरज चमोली आदि शामिल थे।

Related posts