मनमोहन सिंह 2 अक्टूबर को करेंगे कैबिनेट की बैठक

मनमोहन सिंह 2 अक्टूबर को करेंगे कैबिनेट की बैठक

अमेरिका से लौटते ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक करेंगे। दो अक्टूबर को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में दागियों पर अध्यादेश को वापस लेने का फैसला संभव है।

बतां दें कि कुछ दिव पहले दागियों पर अध्यादेश को राहुल गांधी ने बकवास कहा था। राहुल गांधी के बयान के बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिका में कहा था कि कैबिनेट में चर्चा करेंगे। कैबिनेट ने अध्यादेश को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा हुआ है लेकिन राष्ट्रपति ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

अध्यादेश के मुताबिक दो साल की सजा मिलने के बाद अगर जनप्रतिनिधि तीन महीने में कोर्ट में अपील कर देगा तो उनकी सदस्यता नहीं जाएगी।

Related posts