‘मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ मुलाकात वक्त पर ही तय होगी’

‘मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ मुलाकात वक्त पर ही तय होगी’

नई दिल्ली: जम्मू-कशमीर के पूंछ में 5 भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद भी भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत पहले से तय समय के अनुसार ही होगी। कांग्रेस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत तय समय पर ही होगी। कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको ने कहा कि सितंबर में यूएन आमसभा के दौरान मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ मुलाकात करेंगे। पूंछ में पाक सेना द्वारा 5 भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद पैदा हुए माहौल को लेकर चाको ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मसले बातचीत के जरिए ही सुलझाए जा सकते हैं। युद्ध से कोई समस्या का समाधान नहीं निकल सकता। इसलिए भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब कल ही भारत ने पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर को बुलाकर कड़े शब्दों में प्रतिरोध जताया था। भारतीय सेना के सूत्रों का कहना है कि इस हमले को पाकिस्तान के आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना की मदद से अंजाम दिया।

Related posts