
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेस पर आज हमला करते हुए कहा कि मनमोहन सरकार महंगाई की महामारी बनती जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी इस महंगाई का संसद से सड़क तक मुद्दा उठाएगी।
नकवी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढाकर कांग्रेस आम आदमी का बोझ बढी रही है। नकवी ने हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले पर बोलते हुए कहा कि इस मामले की सख्ती से जांच होनी चाहिए।
