
मनमोहन का हमला, मोदी का पलटवार!
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी रिटायरमेंट स्पीच के दौरान यूपीए के बचाव में खूब बातें कहीं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलकर।
मनमोहन सिंह से जब आगामी लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी की जंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो यह विनाशकारी होगा। जब अहमदाबाद की सड़कों पर कत्लेआज मचा था, तो वह राज्य की बागडोर संभाल रहे थे।”
इस बयान के बाद से ही नरेंद्र मोदी के जवाब का इंतजार किया जा रहा था। आज इंतजार खत्म हुआ। प्रवासी भारतीय दिवस में मोदी ने अपने भाषण में यूं तो विकास का राग छेड़ा, लेकिन बातों-बातों में वह मनमोहन पर हमला बोल गए।
