
छिंदवाडा: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज सभी 230 सीटों के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और यहां की जनता भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है।
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य का किसान, नौजवान, आम आदमी परेशान है और भ्रष्टाचार ने उनका बुरा हाल कर रखा है इसलिए जनता इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है। कमलनाथ ने कहा कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 140 सीटें कांग्रेस के खाते में आने वाली हैं।
बीजेपी से राज्य की जनता परेशान है यही कारण है कि इस चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस को सरकार की कमान सौंपने का मन बना चुकी है।
