मधाणा में पेयजल कनेक्शन को लेकर उखड़े ग्रामीण

पांवटा साहिब (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधाणा में कुछ ग्रामीणों ने स्टोरेज पाइप लाइन से सीधे कनेक्शन जोड़े जाने का आरोप लगाया है। इससे कई परिवारों तक पेयजल आपूर्ति में दिक्कतें हो रही है। विभाग शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि मौके पर जाकर जायजा लिया है। सीधे कनेक्शन नही लगे है, ग्रामीणों की आपसी विवाद से आरोप लगाए जा रहे हैं।
मधाणा के पूर्व पंचायत प्रधान पृथ्वी सिंह, वीरपाल सिंह व सुखदर्शन सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के कनेक्शन स्टोर में जा रही पाइप लाइन से जोडे़ गए है। इससे इससे करीब पांच दर्जन परिवारों को दिक्कतें हो रही है। चेहतों को पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि कई परिवारों को दिक्कतें हो रही हैं। राजनीति कर कुछ लोगों ने ग्रामीणों के कनेक्शन कटवा दिए है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से कर दी गई है। इसमें सीधे कनेक्शन हटवा कर ग्रामीणों की दिक्कत दूर की जाए।
उधर, सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग माजरा सहायक अभियंता सुमित कटौच ने कहा कि मौके का दौरा कर लिया गया है। सीधे कनेक्शन का आरोप सही नही पाया गया है। किसी को भी सीधा कन्नेक्शन नही दिया है। इस बारे ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से भी पंचायत घर में बैठक कर चर्चा की गई है।

Related posts