
रामपुर बुशहर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर की कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। शनिवार को मोर्चा अध्यक्ष संतोष छट्टू ने अपनी नई टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पांच जून को कार्यकारिणी की पहली बैठक रखी गई है। इसमें लोकसभा उपचुनाव प्रचार को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। कार्यकारिणी में लालसा के मदन कश्यप, शोली के डा. दिनेश को उपाध्यक्ष और प्रकाश चंद महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा देवी राम, कांता विमल, बांका राम जोशी और डा. शशि को सचिव, प्रेम प्रकाश को कोषाध्यक्ष, राजाराम को कार्यालय सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि जयचंद, महेंद्र पाल, विनोद कुमार, मोहन लाल, प्रीतम घाहट, बिट्टू भगटा, रोशन लाल, चरण दास, अलोक, मोती लाल, जगदीश, संत राम धीमान, चरनदास को सदस्य और सराहन पंचायत प्रधान सतेंद्र सिंह, देवठी के प्रधान टिकम सेनी, काशापाट प्रधान प्यासु मल, क्याओ प्रधान बन्ना देवी, देवेंद्र, शिवराम, रूप सिंह, सविता द्रैक को कार्यकारिणी में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर लिया गया है। मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है और सभी कार्यकर्ताओं को मंडी उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू करने को कहा गया है।
