मदद को आगे बढ़ रहे हैं हाथ

पिथौरागढ़/डीडीहाट। आपदा राहत कार्य को लेकर लोगों के हाथ बढ़ रहे हैं। बनारस के श्री सर्वेसरि समूह बाबा भगवान राम ट्रस्ट के सौजन्य से शनिवार को चार ट्रक सामग्री मुनस्यारी, धारचूला, बलुवाकोट आदि क्षेत्रों के लिए भेजी गई। उक्रांद नेता चंद्रशेखर पुनेड़ा ने बताया कि राहत कार्य के सही संचालन में चंद्रशेखर कापड़ी, कैलाश भट्ट, चंद्री चंद, चंचल सिंह ऐरी आदि मदद करेंगे। राहत किट में टैंट, रेनकोट सहित कई सामग्री हैं।
उधर एसएसबी और मानव सेवा संस्थान गोरखपुर के तत्वावधान में तवाघाट के 25 परिवारों को राहत प्रदान की। एसएसबी के महानिरीक्षक श्याम सिंह के दिशा-निर्देश में एसएसबी के जवान इस कार्य में लगे है। प्रभारी सेनानायक एसडी शेरखाने ने बताया कि अभी तक मानव सेवा संस्थान द्वारा 500 से अधिक आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। राहत कार्य में सहायक सेनानी एल आशा सिंह और सेवा संस्थान की ओर से मीनाक्षी त्रिपाठी मौजूद थे।

Related posts