मतदान केंद्रों से जीते जाते हैं चुनाव : शांता

बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शांता कुमार ने चामुंडा हाल में किया। दो सत्रों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि चुनाव मतदान केंद्रों के माध्यम से जीते जाते हैं और कार्यकर्ता को मतदान केंद्र को किला बना देना चाहिए। कांग्रेस खाली खजाने के बावजूद करोड़ों की बेतुकी योजनाएं लाकर देश की आर्थिक स्थिति को और अधिक खराब कर रही है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 64 करोड़ के बोफोर्स घोटाले के कारण 414 सदस्यों वाली पार्टी विपक्ष में चली गई थी और इस समय तो देश में हजारों करोड़ के घोटाले हुए हैं। कार्यकर्ता ईमानदारी से प्रचार करें तो कांग्रेस सत्ता क्या राजनीति से भी बाहर हो सकती है। अटल के समय 6 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला था और कांग्रेस ने मात्र 27 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अब नौकरियों पर पाबंदी लगा दी है। सतपाल सत्ती ने कहा कि मतदाता नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें सक्रिय होना पडे़गा। देश मेें महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। हमें पूरी तैयारी के साथ इन मुद्दों को जनता के सामने लाना होगा। कार्यकर्ताओं को संगठन महामंत्री पवन राणा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विपिन परमार, मुलख राज प्रेमी, बलदेव राणा, इंदु गोस्वामी, सुदेश राणा, धनी राम, कांता ठाकुर, संजय सोनी, कर्नल रंजीत, मुख्तयार कटोच, परविंद्र पहलानिया, पवन, चुन्नी लाल, जितेंद्र गुलेरिया, विजय राणा, सुरिंद्र कपूर, सुमना देवी, ध्रुव कटोच आदि उपस्थित रहे।

Related posts