मतदाता सूची में नाम न होने से मायूसी

चौंतड़ा (मंडी)। पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए अलग-अलग मतदान सूचियां बनाए जाने से कई लोगों में चुनाव आयोग के प्रति रोष व्याप्त है। उपचुनाव में कई मतदाताओं को अपने नाम सूचियों में नहीं मिले। जिससे मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित रह गए। चौंतड़ा के अंकुश, सुरेश, प्रताप, भटेहड़ के राकेश, मस्त राम ओम चंद ने बताया कि पंचायत और विधानसभा चुनाव की वोटर सूची में उनका मत था, परंतु उपचुनाव में उनका सूची में नाम ही नहीं है। पंचायत चुनाव में घर-घर जाकर वोट बन जाते हैं, परंतु बाद में वोट कट जाते हैं। इस प्रकार मतदान सूचियों में नाम न होने से कई लोगों में मत का प्रयोग न कर पाने का मलाल है। चुुनाव आयोग को चाहिए कि वोट बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

Related posts