मणिमहेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें जरूर

मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

इससे देश विदेश से मणिमहेश पहुंचने वाले श्रद्धालओं को आपात स्थिति में इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 अगस्त से लेकर दो सिंतबर तक दुर्गेठी से लेकर मणिमहेश तक विभिन्न पड़ावों पर 10 हेल्थ सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

इन हेल्थ सेंटरों में करीब 24 चिकित्सक तैनात रहेंगे। इनमें आयुर्वेदिक चिकित्सक भी शामिल हैं। इसके अलावा 22 सदस्य पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य नियुक्त होंगे। इसमें फार्मासिस्ट, हेल्थ वर्कर व लैब टैक्नीशियन सहित अन्य शामिल हैं।

इन सभी की ड्यूटी के आर्डर कर दिए गए हैं। 12 अगस्त से संबंधित स्टाफ अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएगा।
यही नहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मणिमहेश यात्रा के लिए दवाइयों का भी प्रबंध कर लिया है। यात्रा के लिए आठ लाख 25 हजार 900 रूपये की दवाइयां मंगवाई गई है। जल्द यह दवाईयां भरमौर पहुंच जाएंगी।

अगर कोई श्रद्धालु बीमार पड़ जाता है तो तुरंत उसका इलाज कर उसे दवाइयां उपलब्ध करवा दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के विभाग ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ तैनात रहेगा। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को दवाइयां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके लिए आठ लाख 25 हजार 900 रूपये की दवाइयां मंगवाई गई है।

Related posts