
पिथौरागढ़। शुक्रवार सुबह एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त कैंटर में दो लोग ही सवार थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
कैंटर यूके 05/सीए 0637 शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मटेला बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो कर 225 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक खुशाल दत्त भट्ट (22) पुत्र बद्री दत्त धौन चंपावत और किशन वल्दिया (19) पुत्र लक्ष्मण सिंह सेराघाट निवासी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कैंटर के परखचे उड़ गए।
फायर सर्विस के एसएचओ किशन बिष्ट, लीडिंग फायरमैन गोपाल बिष्ट, जगदीश सिंह, पुष्कर पाल, राजेश खर्कवाल, दीवान सिंह, सुरजीत काला, गोविंद पनेरू, देवेंद्र बवाड़ी ने भारी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला गया। दरोगा बलवंत सिंह और अशोक राठौर मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
