
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बरच्छवाड़ में अंडर-14 छात्रों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ में रावमापा टिक्कर के अजय कुमार प्रथम, नबाही के संतोष कुमार द्वितीय और गोपालपुर के यश राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर की दौड़ में मिडिल स्कूल बरच्छवाड़ के नरेश प्रथम, रोपड़ी के हरीश द्वितीय और नबाही के संतोष तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में रावमापा मटरू के प्रशांत प्रथम, सुनील दत्त द्वितीय और दिव्यांश तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में मझारनू के अमन प्रथम, ऐहजू के सुनील द्वितीय और टिकरी के राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में ऐहजू के अभय राठौर प्रथम, रावमापा द्रुब्बल के विशाल द्वितीय और मिडिल स्कूल हरड भेड़ा के विजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में ऐहजू के सुनील ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोमवार को प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला खेलकूद संगठन के पर्यवेक्षक मनभावन सिंह ने की। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कठोर परिश्रम करने की सलाह दी। स्कूल की मुख्य अध्यापिका किरन कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से 15 जोन के ढाई सौ छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर सह क्रीड़ा अधिकारी अनिल गुलेरिया, जिला क्रीड़ा संगठन के अध्यक्ष राकेश तपवाल, शिक्षाविद लेखराज शास्त्री, देवदत्त प्रेमी मौजूद रहे
