
चंबा। सीटू की जिला इकाई ने शहीदी दिवस को मजदूरों की मांगों के दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले कामरेड बाबू राम, विजय सिंह व वचन सिंह के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनक ी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहीद बाबू राम की पत्नी आशा देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील वर्कर, हाइडल प्रोजेक्ट के मजदूर व एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम मेें हिस्सा लिया। सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि जिन साथियों ने मजदूरों के हकों को हासिल करने के लिए जो शहादतें दी हैं, उन्हें बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मजदूर जमात को व्यवस्था समझने की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि सरकार की ओर से ऐसी नीतियां तैयार की जा रही है, जिससे मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। इससे मजदूरों में रोष पैदा हो रहा है। सीटू को मजदूरों को लामबंद करते हुए उनके साथ हो रहे शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त है और आम जनता के लिए कुछ नहीं कर रही। एसएफ आई के सचिव सुदेश राजपूत ने कहा कि छात्र व मजदूर वर्ग को मिलकर हक के लिए लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर चांजू प्रोजेक्ट यूनियन के महासचिव कमलदेव, प्रधान मुसदी राम, ओम प्रकाश, अभिलाषा व रिझू राम मौजूद रहे।
