
नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश से नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से हर दिन मकान टूटने और खेती बहने की सूचनाएं आने से शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात हुई तेज बारिश से जाखणीधार प्रखंड में ग्राम चाह गडोलिया के तैलसारी (रौंग) नामे तोक में मूर्तिराम नौटियाल, रामानंद नौटियाल तथा छाड़ा में रैठू लाल का मकान ढह गया। चाह में ही सड़क से आए बरसाती पानी से जोत सिंह, विमला देवी, हिकमत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, सोबन सिंह, मान सिंह के खेत बह गए। मंथल के ऊपर ग्वालखा से भी लगातार भूधंसाव होने से ग्रामीणों की खेेती का नुकसान बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीण खासे चिंतित हैं।
