मंत्री ने बालिकाओं को बांटी एफडी

रुद्रप्रयाग। कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वर्ष 2011 और 2012 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली डेढ़ सौ बालिकाओं को एफडी बांटी। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थिति में पढ़ाई करने वाली गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए यह प्रोत्साहन राशि है।
उत्तराखंड जैविक कल्याण परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि आज गांवों की शत प्रतिशत लड़कियां पढ़ रही हैं। आज से 20-25 साल पूर्व यह स्थिति नहीं थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि योजना में बीपीएल या सालाना 15 हजार रुपये से कम आमदनी के परिवारों की बालिकाओं को इंटर उत्तीर्ण करने के बाद एफडी मिलती है। विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर एफडी वितरित की जाएंगी।
संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी जखोली के अध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सेमवाल, देवेंद्र झिंक्वाण, लक्ष्मण रावत, मान सिंह जगवाण और राजेश थपलियाल आदि मौजूद थे।

Related posts